फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पासपोर्ट के नाम पर रुपये लेकर पीटने का आरोप

Tue, 08 Sep 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरका बरांव के मजरा बंटूकरा निवासी बाउर ने बेटे को रोजगार के लिए सऊदी अरब भेजने के लिए पासपोर्ट बनवाने के नाम पर 15 हजार रुपये लेने और बाद में खंभे से बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर मल्हीपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाउर ने न्यायालय में दायर वाद में बताया कि वह अपने पुत्र दिनेश को रोजगार के लिए सऊदी अरब भेजना चाहते थे। बेटे का पासपोर्ट बनवाने के लिए उन्होंने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बंधनी निवासी तैय्यब अली को 10 हजार रुपये, दिनेश का फोटो और आधार कार्ड दिया था। करीब एक माह बाद उन्होंने पांच हजार रुपये और दिए। आरोप है कि कई बार चक्कर लगाने के बावजूद पासपोर्ट नहीं बनवाया गया और रुपये भी वापस नहीं किए गए।
बाउर के अनुसार, 30 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह रुपये वापस लेने तैय्यब अली के घर गए थे। आरोप है कि तैय्यब ने अन्य साथियों को बुलाकर उन्हें गमछे से खंभे में बांध दिया। इसके बाद उनके मुंह में मिट्टी भरकर जमकर पिटाई की गई। आरोपियों ने उनकी साइकिल भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बाउर ने घटना की सूचना तत्काल मल्हीपुर पुलिस को दी। कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तैय्यब अली, असलम अली, सहूरा, रेशमा और मनीषा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें