फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Mon, 30 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बहोरवा के मजरा शिकारी पुरवा निवासी लक्ष्मण (85) रविवार को किसी काम से पैदल ही बहोरवा चौराहा गए थे। वहां जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मल्हीपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान लक्ष्मण की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें