फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में आठ लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। वहीं छह लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें लेवल वन हॉस्पिटल से घर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें गिलौला के बेड़सरी लक्ष्मननगर निवासी एक, खैराकला निवासी एक, इकौना के मोहम्मदपुर राजा निवासी एक, इकौना नगर के मोहल्ला चौक निवासी एक, मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी तीन व गहिला निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला है।
जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। वहीं लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में इलाज करा रहे हरिहरिपुररानी के मोहम्मदीपुरवा निवासी एक, इकौना के खरगौरा गनेश निवासी दो, गिलौला बाजार निवासी दो व सिरसिया बाजार निवासी एक संक्रमित को स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन

832 पहुंची संक्रमितों की संख्या
जिले में बुधवार तक कुल 29304 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 27072 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 832 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 13 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में अब तक कुल 187 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें से 108 जोन अब भी सक्रिय हैं। इनमें इकौना में 23, गिलौला में 21, भंगहा में 16, जमुनहा में 10, सिरसिया में 15 व भिनगा में 23 जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें