फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसों में आठ घायल

Wed, 02 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में बालिका सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें से पांच घायलों का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में व तीन का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

सिरसिया कस्बे के मोहल्ला निराला नगर निवासी रज्जी (32) मंगलवार को बाइक से चिल्हरिया मोड़ आ रहे था। सिरसिया सीएचसी के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इससे रज्जी व उनकी पत्नी अंजना (30) और पुत्री कंचन (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया, रज्जी की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी रामकुमार उपाध्याय (55) बाइक से भिनगा आ रहे थे। भिनगा-बहराइच मार्ग पर शिवालिक महाविद्यालय के निकट पीछे से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। सोनवा क्षेत्र के ग्राम दूबकला निवासी शिवनंदन तिवारी (40) रविवार को बाइक से बहराइच गए थे। देर शाम लौटते समय सोनवा थाने के निकट बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ कलां निवासी हफीउल्ला (20) सोमवार को बाइक से बहराइच जा रहे थे। सोनवा थाने के निकट मार्ग पर बकरी के आने से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। घटना की जानकारी पर उनका भाई रजीउल्ला (35) व यूनुस (25) बाइक से भिनगा आ रहे थे। इस दौरान भंगहा तिलकपुर मार्ग पर बनघुसरा मोड़ के निकट सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, यहां से तीनों घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें