इकौना में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची टीम। - संवाद
इकौना। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए आठ घरों पर कार्रवाई के लिए मंगलवार को ईओ इकौना सतीश कुमार, तहसीलदार आनंद सिंह पुलिस व राजस्व टीम के साथ पहुंचे।हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा कुछ दिन की मोहलत मांगने व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई नहीं की और छह सितंबर तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत देकर चले गए।
ईओ सतीश कुमार ने बताया कि बेचूबाबा मंदिर-रानीकोठी मार्ग के किनारे माधुरी देवी, नानबाबू, अब्दुल सलाम, इंसान अली, उमेश, लल्लन, अब्दुल हई व कुतुब अली ने सरकारी जमीन पर घर बना लिया है, जिसे हटाने के लिए सभी को नोटिस दिया गया था।
कब्जा न हटाने पर टीम के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सभी अतिक्रमणकारियों को छह सितंबर तक कागजात प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। इस दौरान इकौना थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, राजस्व निरीक्षक संतोष तिवारी, लेखपाल मनीष शुक्ला मौजूद रहे।