फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के समान बेटियों को भी पढ़ा लिखाकर बढ़ाएं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनियापुर में शनिवार को जनजातीय मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम व सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने थारू परिवार एवं उनके बच्चों के साथ मिलकर नववर्ष पर बधाई दी। साथ ही उनका हाल जानने के साथ अभिभावकों से बेटियों को पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने की अपील किया।
विज्ञापन

रनियापुर के जनजातीय थारू परिवार एवं उनके बच्चों के लिए नववर्ष की सुबह यादगार बन गई। शनिवार को गांव पहुंचीं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने गांव के बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, बेटों एवं बेटियों से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान गांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चियों ने अधिकारियों को फूलमाला, शाल, डेलिया एवं गुलाब जल सहित अपने बनाये उत्पादों को भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार जन विकास के लिए प्रतिबद्ध है। योजनाओं को धरातल पर उतारकर वंचित पात्रों को लाभांवित किया जाएगा। समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण कुंजी है। इसलिए लोग बिना भेदभाव के अपने बेटों के साथ बेटियों को भी शिक्षित कर आगे बढ़ाएं। इस दौरान डीएम ने सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। सीडीओ ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि थारू समाज की महिलाएं समाज के विकास में अपनी अनूठी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

इस क्षेत्र की छात्राओं ने एथलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है, जो गौरव की बात है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील भी की। ताकि जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। कार्यक्रम का संचालन सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, होलीराम राना, ज्ञानेंद्री राना एवं अल्का राना सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें