फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बस की छत से गिरकर चालक की मौत

Mon, 09 Jun 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पवन कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती )। नकहा धर्मनगर से शनिवार वीरगंज बरात लेकर आई बस का चालक मल्हीपुर पेट्रोल पंप के निकट रात में बस खड़ी कर उसकी छत पर सोया था। इस दौरान बस की छत से गिकर चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
विज्ञापन

भिनगा के गौतम बुद्ध नगर के खेदूपुरवा निवासी पवन कुमार (37) क्षेत्र के ही भंगहा निवासी गिरधारी पांडेय की बस का चालक है। शनिवार को पवन क्षेत्र के ही नकहा धर्मनगर से बराल लेकर मल्हीपुर के वीरगंज बाजार गए थे। रात में वह पटना गांव के निकट स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप के पास बस खड़ी कर उसकी छत पर सोए थे। मध्य रात के करीब संदिग्ध हालात में वह बस से नीचे गिर गए। उन्हें बरातियों ने रात में ही सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सियाराम की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं चालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें