फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जलनिकासी व्यवस्था बदहाल, लोग परेशान

Tue, 20 May 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नासिरगंज में व्याप्त गंदगी ।
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। गांव को स्वच्छ व निर्मल बनाने का दावा नासिरगंज बाजार में हवा हवाई साबित हो रहा है। यहां न तो नालियां साफ हो रही हैं और न ही गलियां। ऐसे में लोगों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

जमुनहा क्षेत्र के ग्राम नासिरगंज महदेवा के नासिरगंज बाजार में जल निकासी व्यवस्था बदहाल है। इससे लोगों के घरों के आसपास जलजमाव हो रहा है। मार्ग पर फैली गंदगी के कारण लोगों का राह चलना दूभर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी समय से यहां सफाईकर्मी नहीं आ रहा। ग्राम प्रधान, सचिव समेत तमाम लोगों से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कई जगहों पर नालियां चोक होने से उठ रही बदबू से सांस लेना दूभर है।वहीं जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। लोगों को कहना है कि भीषण गर्मी के कारण यहां संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका है। स्थानीय निवासी सलीम, झमाझम अली, नसीम खान व विशेश्वर आदि ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी व डीपीआरओ नंदलाल से हस्तक्षेप कर समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें