फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डॉ. आरके मौर्य बने प्राइवेट हॉस्पिटल संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदा​धिकारी। - फोटो : सीएमओ को कार्यकारिणी गठन संबंधी सूची सौंपते प्राइवेट अस्पताल संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में संचालित नर्सिंग होम, क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक, डॉग्नोस्टिक सेंटर व पैथालॉजी संचालकों ने मंगलवार को भिनगा में बैठक कर प्राइवेट अस्पताल संघ का गठन किया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. आरके मौर्य को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. देवेंद्र विश्वकर्मा को महामंत्री पद, दुर्गेश मिश्रा को उपाध्यक्ष, डॉ. सलमान को कोषाध्यक्ष, चंद्रभान तिवारी को सचिव व विष्णु विश्वकर्मा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष बने डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि संघ की कार्यकारिणी गठन के बाद सीएमओ को पत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया प्राइवेट अस्पताल संचालकों की समस्याओं व उनके निजात के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अमरेंद्र जायसवाल, मोहम्मद शाहिद, डॉ. एमएस सलमानी, प्रहलाद, डॉ. उदय प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें