महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शक्ति मोबाइल टीम ने शुक्रवार को सिरसिया बाजार में महिलाओं को जागरूक किया। टीम की आरक्षी शालिनी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम हमेशा तत्पर रहती है। यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 सहित अन्य नंबरों पर संपर्क करके मदद ले सकती हैं।
साइबर ठग अक्सर इनाम जीतने व लकी ड्रॉ के नाम पर ओटीपी, आधार नंबर, एटीएम पिन व अन्य निजी जानकारियां मांगते हैं, लेकिन अनजान लोगों को कभी भी अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। यदि साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देकर शिकायत दर्ज कराएं।