फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रशिक्षुओं से डीएम ने लिया फीडबैक

विज्ञापन
टीम के साथ बैठक करते डीएम व एसपी। - फोटो : टीम के साथ बैठक करते डीएम व एसपी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंचायती राज विभाग की ओर से डीपीआरसी सभागार में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को लखनऊ की 22 सदस्यी टीम ने ग्राम सरवनतारा का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने प्रशिक्षुओं के साथ कटरा में बैठक कर उनसे भ्रमण के दौरान मिली सीख की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भ्रमण में यदि कुछ समझ में न आए तो उसके बारे में दोबारा चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान लोगों ने कचरा एकत्रीकरण, परिवहन व निस्तारण के साथ ही आरआरसी केंद्र संचालन, स्वच्छता शुल्क के कलेक्शन के बारे में जाना। इसके बाद टीम ने ग्राम टंडवा महंथ में बायोगैस यूनिट संचालन व रख रखाव तथा बायोगैस यूनिट से निकलने वाली स्लरी से जैविक खाद उत्पादन की प्रक्रिया को देखा। इसी क्रम में बायो एनर्जी से आटा चक्की संचालन को भी देखा। इस मौके पर डीपीआरओ नंदलाल, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डाॅ. राजकुमार त्रिपाठी, हरिगेंद वर्मा, प्रधान शिव कुमार राजभर, ग्राम सचिव राकेश वर्मा, पवन कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें