फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीओ ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

विज्ञापन
ढाबा संचालकों को यातायात की जानकारी देते सीओ व यातायात प्रभारी। - फोटो : ढाबा संचालकों को यातायात की जानकारी देते सीओ व यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ यातायात आलोक कुमार सिंह ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के ढाबों व सड़क किनारे स्थित दुकानदारों को यातायात के नियम बताए। सीओ ने कहा कि दुकान व होटल के सामने पार्किंग स्थल की व्यवस्था अवश्य रखें। पार्किंग न होने से वाहन सड़क किनारे ही खड़े रहते हैं जो, कोहरे में दिखाई नहीं देते। ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है। यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने लोगों को राह वीर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर संबंधित को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। साथ ही उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की जाएगी। इसलिए जब भी कहीं दुर्घटना में किसी को घायल देखें तो उसकी आगे बढ़कर मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें