फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम तेजस्वी व एसपी प्रज्ञा ने सुनी फरियाद

विज्ञापन
श्रावस्ती : एक दिन के लिए एसपी बनीं प्रज्ञा श्रीवास्तव को पुलिसिंग की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को जिला प्रशासन की व्यवस्था बदली-बदली नजर आई। बालिकाओं को सशक्त बनाने का संदेश देने के लिए यूपी बोर्ड हाईस्कूल की जिला टॉपर व द्वितीय स्थान पर रहीं छात्राओं को एक दिन के लिए डीएम व एसपी की कुर्सी पर बैठाया गया। इस दौरान छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका निभाई। डीएम बनी छात्रा का श्रावस्ती विधायक ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया तो एसपी बनी छात्रा को एसपी व एएसपी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डीएम बनी छात्रा ने बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व कुछ लोगों की समस्या सुनी। वहीं, एसपी बनी छात्रा ने कार्यालय व थानों का निरीक्षण कर जनता की समस्या सुनी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत जेंडर चैंपियन महिलाओं को एक दिन का सांकेतिक अधिकारी नियुक्त किया गया। शासन के इस आदेश को जिला प्रशासन ने यादगार बनाते हुए हाईस्कूल की जिला टॉपर तेजस्वी सिंह को डीएम की कुर्सी पर बैठाया। डीएम बनीं तेजस्वी का श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। वहां मौजूद डीएम टीके शिबु व सीडोओ ईशान प्रताप सिंह ने डीएम के कर्तव्य व अधिकारों की तेजस्वी को जानकारी दी। तेजस्वी ने कुछ लोगों की समस्या भी सुनी। इसके बाद कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने डीएम बनी छात्रा को आमंत्रित किया और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले गए।
वहीं, यूपी बोेर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले की द्वितीय टॉपर प्रज्ञा श्रीवास्तव को एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने एक दिन के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाया। एसपी ने सबसे पहले प्रज्ञा का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने एसपी प्रज्ञा श्रीवास्तव का जिले में तैनात दोनों सीओ से परिचय कराया। फिर जिले के थानों व अपराध के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी ने एसपी बनी छात्रा को पुलिस कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कराया। साथ ही पुलिसकर्मियों से परिचय कराया। तत्पश्चात एसपी बनी प्रज्ञा ने महिला थाने व भिनगा कोतवाली का निरीक्षण किया और वहां फरियादियों की समस्या भी सुनी। कुछ लोगों की समस्या का निस्तारण भी कराया। इस दौरान डीएम टीके शिबु ने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं। उन्हें प्रेरित करने के लिए एक दिन का अधिकारी बनाया गया है। आज के लिए वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रशासन व पुलिस की कार्यप्रणाली को समझेंगी।
एक दिन की डीएम तेजस्वी सिंह का कहना है कि वह इंजीनियर बनकर देश के नवनिर्माण में अपना योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इस कुर्सी पर बैठकर ये सोच रही हूं कि आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर उनकी भावनाओं को डीएम के रूप में समझ सकूं।
वहीं, एक दिन की एसपी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने कहा कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर देशसेवा करना है। लेकिन आज एसपी की कुर्सी पर बैठकर गौरवान्वित महसूस किया। प्रज्ञा ने कोतवाली भिनगा में जन समस्याएं सुनीं और उनके शिकायती पत्र पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक को लिखा है।
सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले की आठ छात्राओं का चयन नायिका मेगा इवेंट के तहत एक दिन का सांकेतिक अधिकारी बनाने के लिए चयनित किया गया था। इसमें से दो छात्राओं को डीएम व एसपी बनने का मौका मिला है। इसके अतिरिक्त छह अन्य छात्राओं को अभी एडीएम, सीडीओ, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व जिला फॉरेस्ट अधिकारी बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें