फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पल्स पोलियो अभियान की डीएम ने की शुरुआत

Mon, 29 Jun 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएचसी ​भिनगा में बच्ची को पोलियो की ड्राप पिलातीं डीएम। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने रविवार को विशेष पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में एक बच्ची को पोलियो की दवा पिलाई। इस राष्ट्रीय अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के 2.98 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

डीएम ने अभियान में लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही और विभागों को समन्वय से सफल बनाने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा
अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य एक भी बच्चे को सुरक्षा कवच से वंचित न रखना है। अभियान की सभी प्रशासनिक और जमीनी तैयारियां पूरी हैं। पर्यवेक्षण की कमान एलएचवी, सीएचओ, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, ग्राम स्वास्थ्य कार्यकर्ता और समस्त पर्यवेक्षकों के हाथ में है, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी योगदान दे रही हैं। विशेष रूप से ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और घुमंतू परिवारों के बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी केके वर्मा ने बताया कि पहले दिन 525 निश्चित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। अगले दिनों में 371 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को कवर करेंगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौराहों पर 16 पारगमन टीमें तैनात रहेंगी। दूर-दराज, दुर्गम और ग्रामीण इलाकों के लिए पांच सचल टीमें सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें