फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 12 Feb 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर बनकट का शनिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। साथ ही छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।
विज्ञापन

सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर बनकट शनिवार डीएम कृतिका शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्र व शिक्षकों की उपस्थिति जांची। इस दौरान छात्रों की संख्या पंजीयन के सापेक्ष कम मिलने पर मौजूद शिक्षकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने छात्रों से गणित से संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने एमडीएम, किचन शेड, शौचालय की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी शिक्षक को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें