फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तीन केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 12 Feb 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए 17 व 18 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 1728 आवेदक भर्ती परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिला कोड 79 में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 504, शिवालिक महाविद्यालय पटना खरगौरा में 792 तथा श्रीकाशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैरा कला परीक्षा केंद्र पर 432 परीक्षार्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन व पारदर्शी संपन्न कराने के लिए डीएम कृतिका शर्मा की ओर से जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक सहित कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर सीओ व एसडीएम के साथ ही स्वयं डीएम, एसपी, एएसपी व एडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें