फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूल्ड आवासों का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा के निकट पूल्ड आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इसका गुरुवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिली खामियों को तत्काल दूर करने व समय से निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही खामियां मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भिनगा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास राजस्व लेखपालों को रहने के लिए पूल्ड आवास का निर्माण कराया जा रहा है। इन आवासों का जिलाधिकारी टीके शिबु ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री की जांच की। साथ ही मौजूद कार्रदायी संस्था के अभियंता से उसके बारे में जानकारी भी ली।
इस दौरान उन्हें कुछ खामियां भी देखने को मिली। जिस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्रदायी संस्था के अभियंता को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराने, खामियों को तत्काल दुरुस्त करने तथा निर्माण कार्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में यदि कहीं कोई कमी पाई गई तो संबंधित विभागीय अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ एडीएम योगानंद पांडेय, आवास विकास परिषद के अवर अभियंता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें