फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित, दो हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार आई रिपोर्ट में पांच और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल से घर भेजा गया हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में भिनगा नगर के कांशीराम आवास निवासी एक, मोहल्ला बारी निवासी एक, गिलौला के रामपुर पैड़ा निवासी एक व जमुनहा के मुरावनपुरवा तथा मल्हीपुर में एक एक युवक कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं दो लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें इकौना के बैदारा निवासी एक व संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को घर भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 113141 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 111997 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। वहीं अब तक 1091 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 36 एक्टिव केस हैं।
कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 204 पहुंच चुकी है। इनमें से सात कंटेनमेंट जोन अब भी सक्रिय हैं। जिनमें इकौना में 03, जमुनहा में 01 व भिनगा में 03 जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें