फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने दबंगई के मामले में दिए जांच के निर्देश

Sun, 07 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 26 मामले आए, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी राहुल भाटी ने संयुक्त टीमों का गठन कर जांच के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


भिनगा तहसील सभागार में डीएम व एसपी की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भभरापुर निवासी महफूजर्रहमान ने शिकायती पत्र देकर कहा कि अमरहवा स्थित उनकी भूमि पर विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम व सीओ को जांच के लिए निर्देशित किया।

कैथौली निवासी राजवंती ने भूमि का बंटवारा होने के बाद भी अभिलेखों में दर्ज न करने की शिकायत की। गुलरा के मजरा सुबहरातीपुरवा निवासी अब्दुल गफ्फार ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने तहसीलदार व डीएसओ को दोनों मामलों में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


भिनगा में आठ में से चार, जमुनहा में आठ में से दो और इकौना में 10 में से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।



कब्जा हटवाने की मांग
भिनगा क्षेत्र के अमरहवा निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी जमीन पर हुए कब्जे के मामले में तहसीलदार ने बेदखली का आदेश दिया था, लेकिन लेखपाल कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते उनकी जमीन पर अभी भी कब्जा बरकरार है।
.....


यूरिया दिलाने की मांग
भिनगा क्षेत्र के ग्राम बदलपुर निवासी रोहित वर्मा ने बताया कि यूरिया के लिए लगातार भटक रहे हैं, लेकिन मिला नहीं रही है। खाद न मिलने से फसल खराब हो रही है। निजी दुकानदार रात में कालाबाजारी करते हैं। रोहित ने डीएम से यूरिया दिलाने की मांग की है।
.....


कार्रवाई की मांग
भिनगा क्षेत्र के ग्राम भलुहिया निवासी योगेश कुमार ने बताया कि उनके पिता के नाम आवासीय पट्टा था। पिता की मृत्यु के बाद गांव के कुछ दबंगों ने उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। योगेश ने कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें