फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एक दिन में सिर्फ 65 अल्ट्रासाउंड जांच ही होगी

Sun, 07 Sep 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में एक दिन में अब मात्र 65 मरीजों की ही अल्ट्रासाउंड जांच की जाएगी। इसके लिए अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 800 मरीज पहुंचते हैं। मरीज नोटिस देखने के बाद निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लाभ पहुंचाने व कमीशनखोरी की बात कह रहे हैं। सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात है, जो अधिकतम 65 मरीजों की ही जांच कर सकता है, फिर भी ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच की जाती है। मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें