विद्यालय के निरीक्षण में पूछताछ करते डीएम
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिसवा का बृहस्पतिवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास संचालित कराकर बच्चों से विभिन्न सवाल पूछे। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।
डीएम ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें। इससे छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो सकेगा। साथ ही छात्रों से इंटरनेट की उपलब्धता तथा पढ़ाई के लिए उपलब्ध सामग्रियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य निखरेगा। स्मार्ट क्लास को नियमित समय सारिणी के अनुसार संचालित करें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित रखने का निर्देश दिया। इस दौरान शिक्षक व अन्य कर्मी मौजूद रहे।