फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान स्थलों पर कोई कमी तो नहीं होगी। इसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। जहां मिलने वाली खामियों को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा रहा है। इसी के क्रम में शनिवार को डीएम ने एसपी के साथ भिनगा नगर के पोलिंग बूथों का जायजा लिया। जहां व्याप्त कमियों को तत्काल सुधारने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के साथ भिनगा नगर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव को देखते हुए भिनगा नगर के जूनियर हाईस्कूल, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा मतदान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आयोग की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों अपने-अपने क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का स्वयं निरीक्षण करने तथा वहां यह देखने कि पोलिंग पार्टी के आवागमन का रास्ता है अथवा नहीं, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, वायरिंग, शौचालय तथा दिव्यांग मतदाता के लिए रैंप के साथ ही पेयजल, बाउंड्रीवाल एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की स्थिति क्या है। इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ताकि कहीं व्यवस्था में कमियां हैं तो उसे संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ठीक कराया जा सके। इस दौरान उनके साथ ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी रोहित, उपजिलाधिकारी आशुतोष, उपजिलाधिकारी मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें