फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आधुनिक बेड से सुसज्जित हो रहा जिला चिकित्सालय

Thu, 12 Jun 2025 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड में रखे गए आधुनिक बेड।
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए वार्डों को आधुनिक बेड से सुसज्जित किया जा रहा है। इससे मरीजों को बेड से उतरने के साथ ही सिरहाना ऊंचा करने की सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में अब तक मरीजों को साधारण बेड की सुविधा थी। इससे सांस के मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ती थीं। अब जिला अस्पताल के वार्डों को आधुनिक बेड से सुसज्जित किया जा रहा है। यह बेड मरीजों की आवश्यकतानुसार ऊपर-नीचे हो सकते हैं। बेड़ में पहिये लगे होने से स्ट्रेचर की तरह भी उनका उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही मरीजों के जिस हिस्से को उठाना होगा वह भी आसानी से उठ जाएगा। सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि आधुनिक बेड से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। सांस के मरीजों को अक्सर सिरहाना ऊंचा रखने की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें इन बेडों से काफी राहत मिलेगी। अब तक इमरजेंसी वार्ड में आठ बेड लगाए गए हैं। इसी तरह से अन्य वार्डों में भी बेड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें