फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 217 वरिष्ठजनों व दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

Tue, 20 Feb 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन व रेडक्रास की ओर से सोमवार को इकौना ब्लॉक परिसर में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 217 वरिष्ठजनों व दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए गए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन वृद्ध व दिव्यांग सेवा का अभियान चला रहा है। इसके तहत रेडक्रास व एलिम्को कानपुर के सहयोग से जिले में 5,300 लाभार्थियों को साढ़े चार करोड़ रुपये कीमत के सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। सोमवार को इकौना ब्लाॅक परिसर में कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण भूषण त्रिपाठी की मौजूदगी में 217 दिव्यांगों व वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान जरूरतमंदों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, हस्तचालित ट्राईसाइकिल, स्पाइनल बेल्ट, नेक बेल्ट, दांत, चश्मा, कमोड, कमोड विद व्हील चेयर सहित कई प्रकार के उपकरण वितरित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें