फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जर्जर सड़कें बनीं मुसीबत का सबब

Thu, 16 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जर्जर डोमाई-विशुनापुर मार्ग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया विकासखंड क्षेत्र की दर्जनों सड़कें जर्जर और खस्ताहाल हैं। इन सड़कों पर डामर के नाम पर सिर्फ गिट्टियां व बजड़ियां बिखरी पड़ी हैं। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। गड्ढों और बजड़ियों से फिसलकर प्रतिदिन दर्जनों बाइक व साइकिल सवार चोटिल हो रहे हैं। राहगीरों के वाहन भी जर्जर हो रहे हैं। जर्जर सड़कों के कारण वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। उन्हें अपनी यात्रा पूरी करने में भी अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

दो किमी मार्ग, गड्ढों की भरमार
सिरसिया विकासखंड में खपरीपुर से संतलिया जाने वाले दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई गड्ढे हैं। इन गड्ढों में पत्थर व ईंट डालकर भरा गया है, जो राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। राहगीर गड्ढों में पड़े पत्थरों से फिसलकर गिर रहे हैं। सर्वेश मौर्य, राहुल मिश्रा और रमेश विश्वकर्मा ने पैचिंग की मांग की है, पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सड़क के नाम पर बची सिर्फ गिट्टियां
सिरसिया विकासखंड स्थित लगभग एक किलोमीटर लंबा डोमाई-बिशुनापुर मार्ग पूरी तरह गड्ढों में बदल गया है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बारिश के बाद उनमें जलभराव होता है। सड़क की गिट्टियां भी चारों ओर बिखरी पड़ी हैं। इससे राहगीरों के वाहन जर्जर हो रहे हैं और वे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मनोज शुक्ला, सुधीर पाठक और मनमोहन तिवारी ने बताया कि सड़क की हालत महीनों से खराब है। बावजूद इसके न तो जनप्रतिनिधि और न ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर जानलेवा गड्ढे
भिनगा-लक्ष्मनपुर मुख्य मार्ग पर भी कई स्थानों पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। फर्राटेदार सफर की उम्मीद में गुजरने वाले बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अचानक पड़ने वाले गड्ढों से चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। उनके वाहन भी जर्जर हो रहे हैं। सुधीर पाठक, सुधाकर विश्वकर्मा और छोटकऊ ने बताया कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी गुजरते हैं, पर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें