फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पड़ोसी ने दो साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। क्षेत्र में 55 साल के पड़ोसी ने सोमवार शाम दो वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर गिलौला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिलौला इलाके की दो साल की बच्ची सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। वहीं, आरोपी अपने घर के सामने चारपाई पर बैठा था। इस दौरान अंधेरे में बच्ची को अकेला देखकर आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने लगा। मासूम बच्ची उसकी हरकतों को नहीं समझ सकी।
विज्ञापन

इस बीच बच्ची के परिजन घर के बाहर निकले तो आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करते देखकर चौंक गए। उन्होंने तत्काल बच्ची को आरोपी से छुड़ाया और पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी आशीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। वहीं, मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में एएसपी चंद्रकेश सिंह का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें