श्रावस्ती। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को डीएम, सीडीओ व श्रावस्ती विधायक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 1500 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र कुमार वर्मा प्रथम स्थान पर रहे।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा स्पोर्ट स्टेडियम भिनगा में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान एथलेटिक्स, वालीबॉल और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता हुई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिलाधिकारी टीके शिबु व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रशंसा पत्र व यूनिफॉर्म किट देकर समानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में तमाम खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। उन्हें उनकी अभिरुचि के अनुसार खेलों का अभ्यास कराया जाना चाहिए। इससे वह तन मन से स्वस्थ रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर अपने घर गांव व जिले का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर परियोजना निदेशक बाल गोविंद शुक्ला, जिलायुवा कल्याण अधिकारी अरविंद स्वरूप कुशवाहा, युवा कल्याण अधिकारी कृरूण स्वरूप मिश्रा, खेल अधिकारी शिवकुमार यादव सहित कई बालक व बालिकाएं मौजूद रहीं।
ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र कुमार वर्मा प्रथम, राहुल शुला द्वितीय व राना प्रताप यादव तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में आशीष कुमार प्रथम, दिव्यांशू देव द्वितीय व चमन वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सुशीला राना प्रथम, अस्मिता मौर्या द्वितीय व मोनाक्षी तृतीय स्थान पर रही। वालीबॉल का मैच कटकुइयां व हरिहरपुररानी के मध्य खेला गया। इसमें कटकुइयां की टीम विजेता रही। जबकि बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में सुशीला राना प्रथम व महिमा राना द्वितीय स्थान पर रहीं।