फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने किया महादेव का पूजन

विज्ञापन
श्रावस्ती के विभूतिनाथ मंदिर में पूजा करते शिवभक्त। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों का रेला लगा रहा। सबसे ज्यादा भीड़ सिरसिया के शिवालिक पर्वत की तलहटी में स्थित विभूतिनाथ गुप्त काशी में देखी गई। यहां सुबह चार बजे से ही भक्तों की टोली जलाभिषेक के लिए आने लगी थी। श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का अभिषेक कर आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का धरती पर वास होता है। ऐसे में जो भक्त सोमवार का व्रत रखकर सुबह-शाम शिव की आराधना करते हैं, उन पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है। इसी मान्यता के चलते श्रावण मास के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख विभूतिनाथ, सदाशिव महादेव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ में शिवभक्तों का भीड़ उमड़ पड़ी।
सिरसिया स्थित विभूतिनाथ मंदिर में भक्तों ने सूर्योदय से पूर्व ही गुप्त गंगा (रजियाताल) से जल लाकर भगवान महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने जल, अक्षत, दूब, बेल पत्र, चंदन, रोली, घृत, मदार, धतूर, भांग, गांजा, शहद, दही, गाय का दूध, ऋतु फल व मिष्ठान चढ़ाकर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की।
विज्ञापन

सूर्योदय के साथ शुरू हुआ त्रिलोकपति की आराधना का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर, गिलौला के सदाशिव मंदिर, झारखंडी महादेव, इकौना के बेचूबाबा, जमुनहा क्षेत्र के जंगलीनाथ महादेव व कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महाराज सहित अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें