फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशैली में सुधार लाएं विभागाध्यक्ष : डीएम

Fri, 07 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अश्वनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि सितंबर में जिले के विकास व राजस्व कार्यों को संयुक्त रूप से तीसरा रैंक मिला है। कुल 76 कार्यक्रमों में से 58 में ए श्रेणी, तीन कार्यक्रमों में बी श्रेणी, दो कार्यक्रमों में सी श्रेणी, तीन कार्यक्रमों में डी श्रेणी व 10 कार्यक्रमों में कोई श्रेणी प्राप्त नहीं हुई है।

इस दौरान डीएम ने खराब रैंकिंग वाले विभागों के अध्यक्षों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित रहे अधिशासी अभियंता जल निगम को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमएस डाॅ. राजपाल सिंह, पीडी अश्वनी कुमार व डीएसटीओ अजय कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें