फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

Thu, 06 Nov 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना/तुलसीपुर। कटरा क्षेत्र में वीरपुर-लालबोझी मार्ग पर मंगलवार शाम ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


नवीन माॅडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुर बनकटी निवासी हशमत रजा (25) मंगलवार शाम बाइक से किसी काम से इकौना जा रहे थे। वीरपुर-लालबोझी मार्ग पर समय माता मंदिर के पास तिलकपुर निवासी बाइक सवार सुखराम (22) ने पीछे से उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों में भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। हशमत की हालत गंभीर देख परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास गए, जहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुखराम का इलाज सीएचसी में जारी है। थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें