फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षकों ने जन प्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
इकौना में श्रावस्ती विधायक को ज्ञापन सौंपते शिक्षक - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की ओर से जारी अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची में जिले के शिक्षकों का नाम शामिल नहीं है। इससे नाराज शिक्षकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष सहित विधायकों को सौंपा गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला, तहसील व ब्लॉक इकाई के शिक्षकों ने सोमवार को अंतरजनपदीय स्थानांतरण न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व भिनगा विधायक मोहम्मद असलम रायनी को सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षक नेता संदीप कुमार मिश्र ने कहा है कि जिले में कार्यरत शिक्षक अन्य सामान्य जिलों के शिक्षकों की भांति ही वेतन व अन्य सुविधाएं पा रहे है। ऐसे में अंतरजनपदीय स्थानांतरण से जिले के शिक्षकों को वंचित किया जाना उनके साथ न्यायसंगत नहीं है।
जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में कार्मिकों का ट्रांसफर आकांक्षी जनपदों से दो वर्ष बाद करने की बात कही गई है। जबकि इस बार किये गए अंतरजनपदीय स्थानांतरण में आकांक्षी जनपदों से पांच वर्ष से अधिक सेवा दे चुके शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं किया गया। रमेश पांडे ने कहा जिन शिक्षकों की नियुक्ति 2016 में हुई थी उस समय यह जिला आकांक्षी नहीं था।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण न किया जाना न्यायसंगत नहीं है। इस दौरान भिनगा में रणविजय मिश्र, डॉ. दल शृंगार, धनंजय यादव, आत्माराम वर्मा, मीनू देवी, आशुतोष कुमार, हरिश्चंद्र शुक्ल आदि शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इकौना में बीनू सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने श्रावस्ती विधायक को ज्ञापन सौंपा। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने वालों में सरिता कश्यप, सत्यवती राजपूत, अनुपमा शर्मा, रेनू पवार, नीलू श्रीवास्तव, सुधा, शिप्रा त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें