फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि पांच हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में दो एसएसबी जवान व तीन विकास भवन कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं पांच लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। जिन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के कैंप में रह रहे दो जवान कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही विकास भवन मे तैनात तीन कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को अहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही पांच लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। इसमें इकौना के सोनपुर निवासी एक, हरिहरपुररानी के वर्गावर्गी निवासी दो, पूरेखैरी निवासी एक व उदईपुर निवासी एक व्यक्ति शामिल है।
कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को घर भेजा गया है। जिले में अब तक 196963 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 195953 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनमें 1305 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय कुल 30 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है। इनमें से इकौना में 01 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें