जमुनहा (श्रावस्ती)। बजली संकट से परेशान क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को जमुनहा तहसील परिसर में एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की समाप्ति से पूर्व तहसीलदार जमुनहा अहमद फऱीद खान को सौंपे एक ज्ञापन में चेताया गया कि यदि शीघ्र इस परेशानी को दूर नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
उमस भरी गर्मी के बावजूद जमुनहा में लगातार विद्युत संकट कायम बना है। इसके लिए कभी फीडर में खराबी व कभी लाइन फाल्ट को कारण बताकर बिजली विभाग किनारा कस लेता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर सप्लाई आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या से कोई काम नहीं हो पाता है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।
एएनएम की बैठक संपन्न
कटरा (श्रावस्ती)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के सभागार में आशा व एएनएम की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक राहुल यादव ने की। उन्होंने बैठक में मौजूद आशा व एएनएम से शासन द्वारा संचालित योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कराए।
इसके लिए संचारी रोग, दस्तक व बच्चों के टीकाकरण से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। बैठक में रेखा मिश्रा, अर्चना शुक्ला, विंध्यवासिनी, गायत्री देवी, सुमन बाला सहित बड़ी संख्या में आशा व एएनएम मौजूद रहीं।