फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घर के बाहर खेल रहे बालक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा... दर्दनाक मौत, लाश देख बिलख उठे घरवाले

Sat, 14 Jun 2025 11:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में घर के बाहर खेल रहे बालक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। मासूम बेटे की लाश देखकर घरवाले बिलख उठे। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन, अमरदीप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे बालक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बालक की लाश देख घरवाले बिलख उठे। खबर पाकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।   
विज्ञापन


घटना कटरा क्षेत्र के मरवटिया गांव की है। गांव निवासी पृथ्वीराज यादव का बेटा अमरदीप यादव (8) देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय कटरा से वीरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बालक को रौंद दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। 

आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भाग रहे पिकअप चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। दूसरी तरफ बालक को आनन फानन सीएचसी, इकौना पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें