फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: केंद्रीय मंत्री से फोरलेन से जोड़ने की मांग

Fri, 13 Mar 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने मांग पत्र सौंपकर श्रावस्ती व बलरामपुर को फोरलेन मार्ग से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने बाराबंकी से बहराइच तक फोरलेन बनाने का आश्वासन दिया है, इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जिला भगवान गौतम बुद्ध की तपोस्थली है और बलरामपुर जिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कर्मभूमि होने के साथ-साथ 51 शक्तिपीठों में से एक मां पाटेश्वरी देवी का धाम भी है। ऐसे में यहां पर्यटकों व श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है। अगर दोनों जिले फोरलेन से जुड़ेंगे तो पर्यटन व विकास की गति तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें