फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लारेंस गैंग से कनेक्शन का शक, दिल्ली एसटीएफ ने बहराइच से युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। थाना हरदी के ग्राम ढोढहरिया निवासी एक युवक को दिल्ली एसटीएफ की टीम बुधवार दोपहर हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना हो गई। एसटीएफ को आशंका है कि युवक का संपर्क लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजेश वाहन चालक का कार्य करता है। उसे बौंडी निवासी निजामुद्दीन मंगलवार को ट्रैक्टर से खेत की लेबलिंग कराने के लिए दिहाड़ी पर बुलाकर लाए थे। मंगलवार को काम करने के बाद राजेश अपने घर चला गया था। बुधवार को वह फिर से काम पर आया और ट्रैक्अर लेकर रेहुआ मंसूर गांव गया। जब वह एक ग्रामीण के खेत की लेवलिंग कर रहा था, इसी बीच दिल्ली एसटीएफ की टीम भी सर्विलांस से जांच करते हुए मौके पर पहुंच गई।
एसटीएफ जवानों ने राजेश को हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंचे निजामुद्दीन ने इसकी वजह पूछी तो एसटीएफ टीम ने लारेंस बिश्नोई गैंग से राजेश के जुड़े होने की संभावना व्यक्त की। एसटीएफ ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग के कुछ लोगों ने राजेश के मोबाइल से बात की है। पूछताछ के लिए उसे दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस संबंध में एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसटीएफ के आने की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया कॉल डायवर्ट का मामला लग रहा है। पूरी जानकारी दिल्ली एसटीएफ द्वारा पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें