सोनवा थाने का निरीक्षण करते एएसपी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सोनवा थाने का शनिवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित अहकमात की समीक्षा की। इसमें बीस विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं शिथिलता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोनवा थाने का शनिवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद थाने में मौजूद अस्त्र शस्त्र की जांच की। साथ ही वहां रखे शस्त्रों, अभिलेखों आदि की साफ सफाई व रख रखाव की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने के भोजनालय में पकने वाले भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
उन्होंने थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा भी की। इस दौरान थाने में वर्ष 2019 की 09 तथा 2020 की 11 विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों से विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने का निर्देश दिया। इसमें शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने की चेतावनी भी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनवा सहित सभी विवेचक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।