श्रावस्ती। भिनगा जंगल से मंगलवार सुबह निकला हिरन भटककर नगर के मोहल्ला मंगलभट्ठा पहुंच गया। जहां घेरकर कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। घायल हिरन को वनकर्मियों ने अस्पताल ले जाकर इलाज कराने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
भिनगा जंगल से भटककर मंगलवार सुबह नर हिरन नगर के मोहल्ला मंगलभट्ठा पहुंच गया। जहां मौजूद कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से कुत्तों से हिरन को बचाया मगर तब तक वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल हिरन को राजकीय पशु चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां इलाज के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया।