फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती के कोरोना पीड़ित वृद्ध की मौत, बेटा भी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/श्रावस्ती। एसजीपीजीआई में भर्ती श्रावस्ती के लक्ष्मनपुर के निवासी कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की रविवार दोपहर बाद मौत हो गई। उसे दो दिन पहले चंदन हॉस्पिटल से पीजीआई भेजा गया था।
विज्ञापन

फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल में भर्ती श्रावस्ती निवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वृद्ध को शुक्रवार को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां हुई जांच में भी वह पॉजिटिव पाया गया था। रविवार दोपहर श्रावस्ती निवासी वृद्ध की मौत हो गई।
सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वृद्ध का बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। वृद्ध की मौत के बाद उसके शव की पैकिंग करा कर एंबुलेंस से श्रावस्ती प्रशासन को सौंप दिया गया है। वहां गाइडलाइन के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवक के परिवार के आठ अन्य सदस्यों का भी नमूना जांच के लिए भेजा गया है। वहीं प्रशासन की ओर से जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन अब परिवार से मिले लोगों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया विकास खंड अंतर्गत लक्ष्मनपुर बाजार निवासी एक वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई थी। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। उसकी तीमारदारी में लगे उसके पुत्र का सैंपल भी शुक्रवार को जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस सूचना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना से जिला प्रशासन की ओर से लक्ष्मनपुर, आला गांव व खरगौरा बस्ती को जहां पहले ही हॉटस्पॉट घोषित किया गया था।
वहीं अब सतर्कता और बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं इंडा ेनेपाल सीमा क्षेत्र सहित जिले को पड़ोसी बहराइच व बलरामपुर से जोड़ने वाले सीमा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। स्वयं डीएम यशु रुस्तगी व एसपी अनूप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही युवक के संपर्क में आने से और कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी भी हिस्ट्री खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं युवक के परिवार के आठ अन्य सदस्यों का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है।
बाक्स में
69 लोगों की अभी नहीं आई रिपोर्ट
पूर्व में जिले के 69 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जिन्हें अलग अलग स्थानों पर बने क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया है। इनकी रिपोर्ट अभी जिले को प्राप्त नहीं हुई है। यह सभी बाहर से आए हुए लोग हैं।
विज्ञापन

- डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें