फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा व बीडी सिगरेट बेचने वालों पर सख्ती, शुरू हुई छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से बीडी, सिगरेट व गुटखा पर भी पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद जिले में इसकी बिक्री जारी है। ऐसे में जिला पुलिस की ओर से अलग अलग थाना क्षेत्रों में दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर सूबे में गुटखा के साथ तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद जिले में चोरी छिपे गुटखा, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू की बिक्री की जा रही है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने जिला पुलिस से अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद पुलिस ने विभिन्न बाजारों व आसपास खुली दुकानों व गुमटियों पर छापा मारा। इस दौरान भिनगा कोतवाली पुलिस ने महेश कुमार गुप्ता निवासी ठाकुरद्वारा टंड़वा रजानगर को गिरफ्तार किया। वहीं सिरसिया पुलिस ने राजेश कुमार निवासी सिरसिया बाजार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिलौला पुलिस ने कौशल जायसवाल निवासी पुत्ती बाजार रानीपुर बहराइच, योगेश जायसवाल निवासी बड़ाहीन गांव थाना मल्हीपुर व सोनू गुप्ता निवासी तिलकपुर मोड़ कस्बा गिलौला को गिरफ्तार किया। इन सभी के कब्जे से पुलिस ने काफी मात्रा में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू आदि बरामद किया। जिसे जब्त करने के साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें