फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय कुएं में गिरे बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। परसोहनी निवासी एक बालक गुरुवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह गांव स्थित एक पुराने कुएं में गिर गया। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। इलाज के लिए सीएचसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बालक के शव को घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहना के मजरा परसोहनी निवासी शिवम मौर्या (09) पुत्र राजाराम मौर्य गुरुवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय बच्चे गांव के पूरब स्थित पुराने कुएं के पास पहुंच गए। जहां पैर फिसल जाने के कारण शिवम कुएं में गिर गया। साथ में मौजूद बच्चों ने घर आकर इसकी सूचना परिवारीजनों सहित अन्य ग्रामीणों को दी।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी डालकर कुएं से शिव को बाहर निकाला। परिवारीजनों द्वारा शिवम को पास के ही एक चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेज दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाते समय शिवम की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों द्वारा शिवम की लाश को घर लाकर शुक्रवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें