फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को समय पर मुहैया कराएं खाद व बीज : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक हुई। जिसमें फसली ऋण, कृषि, पशुपालन, उद्यान व मत्स्य पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं का फसलवार वित्तमान निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 के फसलवार वित्तमान (स्केल ऑफ फाइनेंस) का निर्धारण करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी टीके शिबु ने की। बैठक में फसली ऋण वितरण के लिए कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य पालन का वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिला स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा सर्वसम्मति से फसलवार वित्तमान निर्धाण किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को कोई दिक्कत न होने पाए। इसलिए उन्हें समय से खाद, बीज व कीटनाशक दवाएं मुहैया कराया जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि कोई भी दुकानदार बीज एवं खाद के निर्धारित दर से ऊपर किसी भी दशा में पैसा न लेने पाए। यदि किसी किसान द्वारा किसी भी दुकानदार की शिकायत की जाती है कि दुकानदार द्वारा निर्धारित दर से अधिक धनराशि लेकर खाद या बीज बेचा गया है। तो संबंधित किसान कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। साथ ही मौके पर जाकर जांच किया जाए। यदि जांच के दौरान शिकायत सही मिलती है तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जय इन्द्र सिंह, सहायक निदेशक एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला समन्वयक सहकारी बैंक, जिला समन्वयक आर्यावर्त बैंक, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक एवं प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें