श्रावस्ती। एसपी कार्यालय सभागार में बुधवार को एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम की अध्यक्षता में साइबर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सीओ साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में थानावार हुए साइबर अपराध, साइबर सेल की कारवाई, ठगी का शिकार हुए पीड़ितों के खातों में वापस करवाई गई धनराशि की एएसपी ने जानकारी ली।
उन्होंने साल 2026 में अब तक दर्ज हुए साइबर अपराधों की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न मामलों में अमाउंट होल्ड करने व वापस करवाई की धनराशि के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।
इस दौरान एएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी व साइबर सेल प्रभारी साइबर ठगी होने के बाद बैंकों से तत्काल समन्वय कर और अधिक से अधिक धनराशि को शीघ्र होल्ड कर तत्परता से मामले निपटाएं। धनराशि होल्ड करवाने के बाद ठगी के रुपये को पीड़ित के खाते में वापस करवाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। साथ ही लोगों को साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने के प्रति जागरूक करें।