फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लापता शोभाराम का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

Thu, 09 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम पटना निवासी मनोरानी ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर पति शोभाराम वर्मा के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही गांव की एक महिला पर उन्हें भगा ले जाने का संदेह भी जताया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में उन्होंने बताया है कि उनके पति पिछले कुछ वर्षों से गांव के बाहर खेत में घर बनाकर गांव की एक महिला के साथ रहते थे। करीब एक सप्ताह पूर्व वह गांव से महिला के साथ ही कहीं चले गए, तब से वापस नहीं लौटे।
पीड़ित महिला ने बताया कि रेलवे लाइन में लगभग 10 बीघे भूमि अधिग्रहीत होने के बाद लगभग दो करोड़ रुपये का मुआवजा पति के बैंक खाते में आया है। इसमें से मात्र 50 हजार रुपये ही निकाले गए। इसके बाद से वह कहीं चले गए हैं। खाते में रुपये अधिक होने से किसी अनहोनी का डर सता रहा है। प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मुआवजे का पैसा जिस खाते में आया है उस खाते के संचालन पर रोक लगवा दिया गया है। साथ ही लापता व्यक्ति की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें