फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कासिम बनकटी निवासिनी एक किशोरी की लाश गुरुवार संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सौरुपुर के मजरा कासिम बनकटी निवासिनी एक किशोरी की लाश गुरुवार को उसी के कमरे में फंदे से लटकती मिली। जिसे देख परिवारीजन हक्का बक्का रह गए। परिवारीजनों द्वारा घटना की सूचना इकौना पुलिस को दिए बगैर लाश को फंदे से नीचे उतार लिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा इकौना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष इकौना अनिल दीक्षित ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। अभी न तो परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी गई है। और न ही अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें