फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 13 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम गोठवा निवासी बबलू निषाद (20) का शव मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव नीचे उतारकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


गोठवा निवासी चाची सावित्री देवी ने बताया कि बबलू घर में अकेला ही रहता था। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसका बड़ा भाई रामू पंजाब में रहकर मजदूरी करता है और बहन का विवाह नेपाल में हुआ है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम जब वह घर में गईं तो देखा कि कमरे में पंखे के सहारे स्टॉल के फंदे से बबलू लटका हुआ था। शोर मचाने पर पहुंचे अन्य लोगों ने उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल राजकुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें