तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दिल्ली से दूबकला लौट रहे युवक का शव बुधवार को गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के दूबकला निवासी राकेश कुमार (28) दो माह पूर्व दिल्ली गया था। जहां वह एक मंदिर में कथा व पूजा करता था। दो दिन पूर्व राकेश दिल्ली से घर के लिए निकला था। जबकि बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सोनवा जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कंचन देवी ने तहरीर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के हिताईनगर गांव निवासी अमृतलाल (35) मंगलवार को हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गया था। जहां से शाम लौटते समय बर देहरा नानपारा मार्ग स्थित हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के जयपत्तरपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। जबकि टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया।