फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई विवाहिता का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। पखवारे भर पूर्व अपने मायके पांडेपुरवा आई विवाहिता मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान विवाहिता कआ शव बुधवार को इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के निकट सरयू नहर में उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। परिवारीजनों के अनुसार मृतका ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटा के निकट सरयू नहर में बुधवार को एक महिला का शव उतराता दिखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने इकौना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को नहर से बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेय पुरवा निवासी रूबी (24) पुत्री पेशकार पांडे के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि रूबी ब्रेन ट्यूमर से करीब साढ़े चार वर्ष से परेशान थी। रूबी का विवाह पांच वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम जयचंदपुर कटघरा निवासी दिलीप कुमार के साथ हुआ था। रूबी 15 दिन पूर्व अपने मायके आई थी। वह काफी परेशान थी। उसका इलाज लखनऊ से चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्यारह बजे वह घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वह कहां चली गई इसका पता नहीं चल रहा था। परिवारीजनों ने गांव सहित उसकी ससुराल व सरयूू नहर में भी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडे के साथ पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय ने परिवारीजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें