फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अधिवक्ता के घर में घुसा डीसीएम, खलासी घायल

Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
इकौना बाइपास पर हुए हादसे में क्ष​तिग्रस्त ट्रक।
विज्ञापन
इकौना। बौद्ध परिपथ पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े डीसीएम से पीछे से टकरा गया। टक्कर के बाद डीसीएम सड़क किनारे बने अधिवक्ता के घर में घुस गया। जिससे घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक का खलासी घायल हो गया, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

ट्रक चालक पीलीभीत के शीतलपुर निवासी हारुन कुमार ने बताया कि बरेली से सरसों का तेल लेकर महराजगंज जा रहे थे। उनके साथ उनका खलासी आदिल व फैजल भी मौजूद थे। इस दौरान सुबह लगभग चार बजे ट्रक के सामने अचानक बस आ गई। बस को बचाने के चक्कर में उनका ट्रक पीछे से डीसीएम में टकरा गया। हादसे में उनका खलासी आदिल घायल हो गया।
जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती करवाया गया है। अधिवक्ता राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से उनके घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें