श्रावस्ती। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन परियोजना के तहत आने वाले भूमि का प्रतिकर ग्रामीणों को प्रदान किया जा रहा है। एडीएम ललित कुमार ने बताया कि अब तक जिन लोगों ने भूमि का मुआवजा प्राप्त नहीं किया है और न ही राजीनामा दिया है। ऐसे व्यक्ति एक जुलाई को कार्यालय पहुंचकर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही राजीनामा भी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके पहले 29 व 30 मई, 11 से 18 जून को भी शिविर लगाकर प्रतिकर का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिकर लेने के लिए लोगों को एक पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति व एक रसीदी टिकट साथ लाना होगा। यदि निर्धारित तिथि में लोग मुआवजा नहीं लेते हैं तो धनराशि को कोषागार के राजस्व मद में जमा कर दिया जाएगा।